खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा : चैलेंजर्स ग्रुप के कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हूनर से बिखेरा जलवा

नोएडा, 31 मार्च।

नोएडा के सेक्टर 12 स्थित नोएडा ऑडिटोरियम में चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कलाकारियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व् गणेश वंदना के साथ किया गया।

चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में टेलस डिजिटल के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर बच्चों ने वेस्ट प्लास्टिक प्रदर्शनी, क्ले आर्ट, बीड्स ब्रेसलेट मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, वॉल पेंटिंग, ड्रीम वाक, एम्ब्रॉयडरी आर्ट, सिलाई एवं खेल आदि गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में हुनर की कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत है।

कार्यक्रम का मंच संचालन कर रही रश्मि परमार ने कहा कि ये बच्चे अपना आसमान स्वयं बनाएंगे। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान और अव्वल रहे प्रतिभागियो को पुरस्कृत कर व बच्चों को 200 हैप्पीनेस किट वितरित करके किया गया। इस मौके पर अंशवना, ऐश्वर्या, रोशनी, गीतिका, सोनी, पियुष, सूरज, नेहा, शुभम, पारुल आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *