मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे

नई दिल्ली, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी मेटा ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसका सीधा असर करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा। कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप के लिए प्लस (Plus) सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर दिए हैं। इस नए प्लान के तहत यूजर्स को मासिक शुल्क देकर प्रीमियम फीचर्स, एक्सक्लूसिव टूल्स और बेहतर कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स मिलेंगे, जो फ्री वर्जन में अब उपलब्ध नहीं होंगे।

मेटा का प्लान क्यों?

मेटा अब अपनी आय को बढ़ाने के लिए सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर नहीं रहना चाहती। कंपनी ने पेड सब्सक्रिप्शन को नया रेवेन्यू का जरिया बनाया है। यूजर्स को प्रीमियम फीचर्स, बेहतर एक्सपीरियंस और ज्यादा ऑडियंस रीच के लिए हर महीने पेमेंट करना होगा।

कितना होगा शुल्क?

इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस: 3.99 डॉलर प्रति माह (लगभग 387 रुपये)
वॉट्सऐप प्लस: 2.99 डॉलर प्रति माह (लगभग 290 रुपये)

हालांकि, कंपनी ने भारत के लिए लोकल कीमतों की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ये प्लान दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे, जिसमें भारत भी शामिल है।यह कदम मेटा को विज्ञापन-आधारित मॉडल से आगे बढ़कर एक स्थिर और विविध रेवेन्यू स्ट्रीम बनाने में मदद करेगा। यूजर्स को अब तय करना होगा कि फ्री वर्जन या प्रीमियम अनुभव में से क्या चुनना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *