ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौर सिटी-1 फर्स्ट एवेन्यू अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के लिए नईकार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। संजीव पाठक को अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव शांतिपूर्ण एवं पूर्ण लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी:अध्यक्ष — संजीव पाठक
उपाध्यक्ष — दीपक शर्मा
महासचिव — आशुतोष त्रिपाठी
कोषाध्यक्ष — विकास कुमार
कार्यकारिणी सदस्य:
हरि भूषण ठुकराल, विक्रमादित्य, मधुलिका रानी, सुमन गुप्ता, जितेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह भामरानई कार्यकारिणी को निवासियों की ओर से बधाई देते हुए उम्मीद जताई गई है कि वे पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
सोसाइटी के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और सामुदायिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।यह चुनाव न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सुंदर उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि फर्स्ट एवेन्यू के निवासी अपनी सोसाइटी के विकास और बेहतर भविष्य के प्रति कितने जागरूक और प्रतिबद्ध हैं।
