नोएडा: पीएम के जन्मदिन पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, सफाई और दीप कार्यक्रम हुए

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू किया। अभियान का उद्देश्य शहर में व्यापक सफाई, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाना बताया गया।

सेक्टर-35 स्थित मोरना बस स्टैंड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने हिस्सा लिया। सेक्टर-34 के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और सेक्टर-54 के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया।शाम को सेक्टर-54 वेटलैंड और सेक्टर-33 चिल्ड्रन पार्क में दीपोत्सव हुआ।

सेक्टर-78 वेदवन पार्क में विधायक पंकज सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। सेक्टर-96 प्राधिकरण मुख्यालय के ऑडिटोरियम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी की उपस्थिति में अपर सीईओ पुष्प राज सिंह के नेतृत्व में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।दिनभर शहर के विभिन्न स्थलों पर सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुए।

प्राधिकरण ने कहा कि पूर्व संध्या पर प्रमुख मार्गों को रोशन किया गया था। नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *