नोएडा: सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में हुआ श्रीराम मित्र मंडल की रामलीला का भूमि पूजन, श्रीरामलीला की तैयारियां शुरू

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्रीराम मित्र मंडल, नोएडा द्वारा 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले श्रीरामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान पर भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार पूर्ण स्वरूप में उपस्थित रहे।

पंडित जी द्वारा भूमि पूजन कराया गया तथा देवी-देवताओं की आरती की गई। इसके बाद भगवान राम, सीता जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की आरती उतारी गई।इस अवसर पर समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने अतिथियों और उपस्थितजनों का स्वागत किया। उन्होंने सहयोग के लिए नोएडा प्राधिकरण, नोएडा पुलिस और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह के प्रतिनिधि अनिल सिंह और समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने रामलीला की शुभकामनाएं दीं। समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।भूमि पूजन के साथ ही स्टेज बनाने, पुतले बनाने और झूले लगाने का कार्य शुरू हो गया है। 15 अक्टूबर को सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर से राम बारात शोभा यात्रा निकलेगी, जो शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए रामलीला स्थल पहुंचेगी।

20 अक्टूबर को दशहरा के दिन रावण दहन होगा और विजयदशमी मनाई जाएगी। श्रीरामलीला का मंचन मुरादाबाद की जानकी कला मंच मंडली के कलाकार करेंगे।

कार्यक्रम में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, बजरंगलाल गुप्ता, रविन्द्र चौधरी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल सहित धर्मेंद्र चौहान, मनोज शर्मा, मुकेश गुप्ता, मुकेश गोयल, पवन गोयल, एस.एम. गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, नवीन पोरवाल, अनंत वर्मा, राजेश माथुर, डॉ. एस.पी. जैन, डॉ. अनिल त्यागी, डॉ. सूर्यकांत शर्मा, बाबूराम शर्मा, एम.एल. अरोड़ा तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *