नोएडा:एनईए सभागार में पत्रकारिता समागम, अचीवर्स को भी सम्मान

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-6 के एनईए ऑडिटोरियम में शनिवार को पीटीजी न्यूज की ओर से पत्रकारिता समागम एवं पीटीजी अचीवर्स प्राइड अवार्ड-2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला के पत्रकारों के साथ समाज, शिक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य क्षेत्र की हस्तियों को सम्मानित किया गया।

पहले सत्र ‘पत्रकारिता समागम एवं अलंकरण समारोह’ में नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, नोएडा मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी तथा वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा व मोहम्मद आजाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस सत्र में गौतम बुद्ध नगर के उन पत्रकारों को अलंकृत किया गया, जिन्होंने निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनजागरूकता में योगदान दिया।

वक्ताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।दूसरे सत्र में डॉ. संदीप मारवाह, संस्थापक नोएडा फिल्म सिटी एवं चेयरमैन एएएफटी; स्वामी पदम नारायण आचार्य, पीठाधीश्वर हनुमंत कृपाधाम, वृंदावन; एडीसीपी नोएडा जोन मनीषा सिंह; फैशन डिजाइनर तन्मया मनीष; फेलिक्स अस्पताल के सीएमडी डॉ. डी.के. गुप्ता और आलोक द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। समाज सेवा, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रियल एस्टेट और सामुदायिक सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

आयोजन में एनईए, वाईएसएस फाउंडेशन, त्यागराजा डांस ग्रुप, पीएनआई न्यूज, नेस्ट सत्या हॉस्पिटल और डी स्पोर्ट्स क्लब का सहयोग रहा। संचालन शिवानी पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *