नोएडा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के विरोध में सपा नोएडा महानगर का प्रदर्शन, पुतला फूँका

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के विरोध में नोएडा स्टेडियम और मोदी मॉल के निकट प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूँका और नारेबाजी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की।डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि पार्टी का आरोप है कि ज्ञानेश गुप्ता के कार्यकाल में चुनावी प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने माँग की कि उनके कार्यकाल में हुई एसआईआर प्रक्रिया तत्काल रद्द की जाए तथा चुनावों और एसआईआर से जुड़ी प्रक्रिया की स्वतंत्र व निष्पक्ष जाँच हो। अनियमितता की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अपनी माँग रख रही है। प्रदर्शन में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *