नोएडा: बीजेपी ने यूपी में चुनावी तैयारियों के बीच नोएडा और गौतमबुद्ध नगर की जिला टीमों को मजबूत किया

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही संगठन विस्तार का सिलसिला तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर नोएडा महानगर और गौतमबुद्ध नगर जिला की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
गौरतलब है कि इन दोनों इकाइयों के जिला अध्यक्षों नोएडा महानगर में महेश चौहान और गौतमबुद्ध नगर में अभिषेक शर्मा के नाम एक वर्ष पूर्व 15 मार्च को ही घोषित किए गए थे। अब नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में दोनों अध्यक्षों ने अपनी-अपनी जिला कार्यकारिणियों का विस्तार किया है, जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नवनियुक्तियां की गई हैं।

नोएडा महानगर जिला कार्यकारिणी

जिला उपाध्यक्ष: महेश अवाना, डिम्पल आनन्द, विनोद शर्मा, संजय बाली, राजकुमार बसल, उमेश त्यागी, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल
जिला महामंत्री: चन्दगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना
जिला मंत्री: प्रज्ञा पाठक शर्मा, सुचित्रा कक्कड़, हरिओम जाटव, पंकज झा, बब्लू यादव, मिनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, मनीष बाल्मीकि
कोषाध्यक्ष: धर्मेन्द्र गुप्ता

गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी

जिला उपाध्यक्ष: दीपक भारद्वाज, पवन रावल, सत्येन्द्र नागर, अरूण शर्मा, पवन नागर, सरदीप नागर, पवन बंसल, विकास चौधरी
जिला महामंत्री: धर्मेन्द्र कोरी, ठाकुर धर्मेन्द्र भाटी, वीरेन्द्र भाटी
जिला मंत्री: चंद्रमणि भारद्वाज, रजनी तोमर, वंदना बंखेड़े, गायत्री तिवारी, गीता सागर, मुकेश भाटी, योगेश चौहान
जिला कोषाध्यक्ष: अश्वनी गोयल

पार्टी सूत्रों के अनुसार, ये नई टीमें क्षेत्रीय स्तर पर बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित की गई हैं।

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यूपी बीजेपी में संगठन स्तर पर तेजी से फेरबदल हो रहा है, जिसमें मंडल से लेकर जिला स्तर तक नई जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से बधाई दी गई है। यह कदम 2027 के यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *